मंगलवार, 15 अगस्त 2017

Current Affair August हिन्दी में

August 17 current affair

National current 


✏ पूर्व मुख्यमंत्री T.R. जेलियांग एक बार फिर जुलाई,2017 में नागालैण्ड के मुख्यमंत्री बने है। राज्यपाल P.B. आचार्य ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। जेलियांग ने शुरहोजिल के स्थान पर पद ग्रहण किया है।

✏ तमिलनाडु के सभी स्कूलों में वन्दे मातरम गायन अनिवार्य करने का फैसला मद्रास उच्च न्यायालय ने सुनाया है। न्यायमूर्ति मुरलीधरन ने फैसला सुनाया।

 ✏ बिहार में सत्ता परिवर्तन - नीतीश कुमार छठी बार बिहार के मुख्यमंत्री बने। नीतीश कुमार ने 26 जुलाई , को महागठबंधन सरकार का त्यागपत्र राज्यपाल के केशरीनाथ त्रिपाठी को सौंपा और 28 जुलाई को NDA सरकार का बहुमत साबित कर दिया।

✏ महागठबंधन सरकार में लालू के बेटे तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री थे , अब NDA सरकार में भाजपा के सुशील मोदी को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।

✏ इस समय देश के 13 राज्यों में अकेले भाजपा की तथा 5 राज्यों में भाजपा की गठबंधन सरकार है।

✏ 6 जुलाई , 2017 को कृषि मंत्रालय की एक अधिसूचना द्वारा भारत को बर्ड फ्लू मुक्त घोषित किया है। H5N1 व N5N8 , एवियन एन्फ्लूएंजा द्वारा फैलता है।

✏ 17 फरवरी से 8 अप्रैल , 2018 को भारत में विश्व का सबसे बड़ा थियटर समारोह आयोजित किया जायेगा। यह आयोजन केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय ( National School Of Drama ) के तत्वावधान में किया जायेगा।

✏ रामनाथ कोविंद भारत के व्यक्ति के तौर पर 14 वें तथा कार्यकाल के तौर पर 15 वें राष्ट्रपति चुने गये। मुख्य न्यायाधीश जे. एस. खेहर ने कोविंद को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई।

✏ जुलाई , 2017 में हुए 15 वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए लोकसभा के महासचिव अनूप मिश्रा को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था।

✏ राष्ट्रपति पद हेतु संवैधानिक प्रावधानों के तहत पहला चुनाव मई , 1952 में हुआ था।

✏ वैंकैया नायडू भारत के 13 वें उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुए। नायडू ने विपक्षी उम्मीदवार गोपालकृष्ण गाँधी को 272 वोटों के अंतर से हराया। कुल 785 सांसदों में से 771 सांसदों ने वोट डाले। 14 सांसद मतदान में शामिल नहीं हुए तथा 11 सांसदों के वोट अवैद्य माने गये। नायडू को 516 सांसदों के तथा गाँधी को 244 सांसदों के वोट मिले।

✏ जम्मूकश्मीर भारत का एकमात्र राज्य है जिसका अपना राज्य ध्वज है। अब कर्नाटक सरकार ने भी अपने राज्य ध्वज के लिए पहल की है , अगर ये पहल सफल होती है तो कर्नाटक भारत का दूसरा राज्य हो जाएगा जिसके पास अपना राज्य ध्वज होगा।

✏ नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ( NGT ) ने 13 जुलाई , 2017 को अपने फैसले में हरिद्वार से उन्नाव तक गंगा नदी के दोनों तटों से 100 मीटर के क्षेत्र को ' नो डेवलपमेंट जोन ' घोषित किया है। NGT के चेयरमैन न्यायमूर्ति स्वतंत्र कुमार की अध्यक्षता वाली पीठ ने ये ऐतिहासिक फैसला सुनाया।

✏ उत्तराखंड उच्च न्यायालय द्वारा ' गंगा - यमुना ' नदी को जीवित इंसान का दर्जा देने के फैसले पर सर्वोच्च न्यायालय ने रोक लगा दी है।

✏ BSP ( बहुजन समाज पार्टी ) की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती ने की सदस्यता से त्यागपत्र दिया। मायावती का ये राज्यसभा के सदस्य का तीसरा कार्यकाल था।

✏ 15 वीं शताब्दी में अहमदशाह द्वारा बसाया गया अहमदाबाद ' यूनेस्को ' की विश्व विरासत की सूची में शामिल हो गया है। अहमदाबाद विश्व विरासत की सूची में शामिल होने वाला एशिया का तीसरा तथा भारत का पहला शहर है।

 ✏ UNESCO के विश्व विरासत सूची में शामिल भारतीय सांस्कृतिक स्थलों की संख्या 36 हो गई है।

✏ सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कम्पनी ONGC व जल संसाधन सलाहकार कम्पनी वाल्कोस लिमिटेड , हरियाणा सरकार के साथ मिलकर विलुप्त सरस्वती नदी की खोज करेंगे।

✏ महाराष्ट्र के रत्नागिरी में भारत की सबसे बड़ी तेल रिफायनरी स्थापित करने की सरकार की योजना है।

✏ IRRI - International Rice Research Institute ( अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान केन्द्र ) फिलीपींस के दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय केंद्र की स्थापना राष्ट्रीय बीज अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केन्द्र वाराणसी के परिसर में की जायेगी।

✏ स्वर्ण बांड योजना - स्वर्ण बांडों की खरीद हेतु निवेशकों को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई योजना है। स्वर्ण बांड योजना में निवेश की सीमा व्यक्तिगत निवेश को 500 ग्राम प्रतिवर्ष से बढ़ाकर 4 किलोग्राम तथा ट्रस्टों एवं अन्य निकायों के लिए 20 किलोग्राम की गई है।

✏ जनवरी , 2015 को गठित नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविन्द पनगढ़िया ने अपने पद से इस्तीफा दिया है।

✏ भारतीय जीवन बीमा निगम ने ' वरिष्ठ नागरिकों के लिए ' नवीन पेंशन योजना ' प्राधानमंत्री वय वन्दना योजना ' शुरू की है।

✏ उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार घोषित होने पर वैंकेया नायडू द्वारा मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देने से सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय व शहरी मंत्रालय मंत्री पद से रिक्त हो गए थे। अब ' ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ' नरेंद्र तोमर को शहरी विकास मंत्रालय तथा ' टेक्सटाइल मंत्री ' स्मृति ईरानी को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय सौंपा गया हैं।

✏ मुंबई स्थित माटुंगा रेलवे स्टेशन महिलाओं द्वारा संचालित स्टेशन बन गया है।

✏ 4 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के जंगलों में भूस्खलन के शिकार लोगों की निकासी के मिशन पर लगे भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

✏ राजस्थान के जोधपुर के निकट बालेसर में भी 6 जुलाई को भारतीय वायुसेना के प्रशिक्षण विमान मिग-23 भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
✏ Seven Store - BCCI Cricket teem के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने ' लाइफ स्टाइल ' व ' स्वास्थ्य ' से जुड़े उत्पादों के स्टोर की शुरुआत 20 जुलाई , 2017 को रांची से की।

✏ मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी के स्थान पर अचल कुमार जोति भारत के नये एवं 21 वें मुख्य चुनाव आयुक्त बने।

✏ K.K. वेणुगोपाल भारत के नए एटॉर्नी जनरल बनाए गए है। इनके पहले मुकुल रोहतगी भारत के एटॉर्नी जनरल थे।

✏ आइफा ने राम माधवानी निर्देशित फिल्म ' नीरजा ' को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का पुरस्कार दिया है। सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार फ़िल्म पिंक के लिए अनिरुद्ध रॉय , सर्वश्रेष्ठ अभिनेता शाहिद कपूर तथा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार आलिया भट्ट को दिया गया है।


राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय Current Affair July

✏ कॉस्मिक किरणों पर शोध कार्य के लिए ख्याति अर्जित करने वाले प्रो. यशपाल का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

✏ भारत - वेस्टइंडीज के बीच खेली गई वनडे क्रिकेट सीरीज भारत ने जीती। अंजिक्या रहाणे को ' प्लेयर ऑफ द सीरीज ' दिया गया।

 ✏ ICC के 11वें महिला वर्ल्डकप में भारत इंग्लैंड से हारकर उपविजेता बना। भारत की महिला क्रिकेट टीम दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची और दोनों ही बार भारत को उपविजेता बनकर ही संतुष्ट होना पड़ा।

✏ BCCI क्रिकेट टीम के कोच अनिल कुंबले के स्थान पर रवि शास्त्री को बनाया गया है।

✏ भारतीय फुटबॉल टीम को अपनी दूसरी सर्वश्रेष्ठ फीफा रैंकिंग मिली। भारतीय फुटबॉल टीम फीफा रैंकिंग में 96 वें स्थान पर रहा।

✏ नरेन्द्र मोदी स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री बने जिन्होंने इजरायल की यात्रा की।

✏ यू एस ओपन ग्रांड प्रिक्स बैडमिंटन में पुरुषों का एकल खिताब भारत के एच. एस. प्रणय को मिला।

 ✏ भुवनेश्वर ( उड़ीसा ) में 22वीं एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का आयोजन सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में एथलेटिक्स की 42 प्रतिस्पर्धाएं शामिल थी। ओलिव रिडल टर्टल ( Olive Ridley Sea Turtle ) को इसका शुभंकर बनाया गया था। आदिल सुमरिवाला भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के अध्यक्ष है।

✏ हॉकी इंडिया लीग का छठा संस्करण 2018 में होना था , इसे स्थगित किया गया है। अब इसका आयोजन 2019 में किया जायेगा।

✏ लंदन में आयोजित जुलाई , 2017 में वर्ड पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारत ने कुल 5 मेडल जीते।

 अंतरराष्ट्रीय current


 ✏ भारत , जापान एवं अमेरिका की नोसेनाओं का संयुक्त अभ्यास जुलाई में मालाबार में सम्पन्न हुआ।

 ✏ पनामा पेपर्स लीक मामले में पाकिस्तानी की सर्वोच्च न्यायालय ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को अयोग्य घोषित किया गया है। शरीफ के इस्तीफे के बाद उनके छोटे भाई शाहबाज शरीफ को उत्तराधिकारी घोषित किया है। पाकिस्तानी पैट्रोलियम मंत्री खाकान अब्बासी को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाया गया है।

✏ जर्मनी के हम्बर्ग में 7-8 जुलाई को G-20 शिखर सम्मेलन सम्पन्न हुआ। जी-20 के शिखर सम्मेलन का जर्मनी में पहली बार आयोजन हुआ है।
G-20 में शामिल देश
अर्जेंटीना आस्ट्रेलिया
ब्राजील चीन
कनाडा फ्रांस
इंडोनेशिया इटली
जर्मनी जापान
मेक्सिको रूस
सऊदी अरब दक्षिण अफ्रीका
दक्षिण कोरिया टर्की
ब्रिटेन अमेरिका
भारत यूरोपीय संघ

सम्मेलन में शामिल सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष
अर्जेंटीना के राष्ट्रपति मॉरिसियो मासरी
आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल
ब्राजील के राष्ट्रपति माइकल टेमेर
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग
कनाडा प्र. जस्टिन ट्रुडो
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो
इटली के प्रधानमंत्री पाओलो जेंटिलोनी
जर्मनी की चांसलर एंजेलो मार्केल
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबे
मेक्सिको के राष्ट्रपति एनरिक पेना निटो
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
सऊदी अरब मंत्री
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जेकब जुमा
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जाए इन
टर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्डोगन
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री थेरेसा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
यूरोपीय संघ यू जीन क्लाउड जुकर व डोनाल्ड टस्क


 ✏ अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ ने 2021 की पुरुषों की 21वीं विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप की मेजबानी भारत को सौंपी है।

✏ महिलाओं की विश्व चैंपियनशिप 2018 भी भारत मे आयोजित की जायेगी। अजयसिंह फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष है।

✏ अफ्रीकी महाद्वीप के देश जिबुति में चीन ने अपने नौसेनिक केंद्र की स्थापना की है। देश के बाहर चीन का यह पहला सैन्य अड्डा है।

✏ उत्तर कोरिया ने अपनी पहली अनर्महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल Hwasong-14 का परीक्षण किया है। ये मिसाइल 4000 किलोमीटर तक मार करने में साक्षम है।

✏ मान बुकर अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार 2017 को पहली बार इजरायली साहित्यकार जितने में सफल रहे। ये पुरस्कार डेविड ग्रॉसमैन के उपन्यास ' ए हॉर्स वाक्स इन्टू ए बार ' को मिला।

✏ लन्दन में सम्पन्न 131 वें विम्बलडन टेनिस टूर्नामेंट में रोज फेडरर ने 8 वीं बार पुरुषों का खिताब जीता।

✏ अंतर्राष्ट्रीय तैराकी महासंघ FINA की 17वीं विश्व तैराकी चैम्पियनशिप हंगरी के बुडापेस्ट में सम्पन्न हुई।

✏ जर्मनी पहली बार फीफा के फेडरेशन फुटबॉल टूर्नामेंट का विजेता बना।

✏ ICC महिला वर्ल्ड कप 2017 का खिताब इंग्लैंड की टीम ने भारत की टीम को हराकर जीत। इंग्लैंड की टैमसिन बीयुमोंट 420 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सिरीज बनी।

आपकी राय
ये पोस्ट आपको कैसी लगी,
इस पोस्ट से सम्बंधित कोई सुझाव या सलाह है तो कमेंट के माध्यम से बता सकते है जिससे हम और अच्छा करने की कोशिश करेंगे। 
हमारे ब्लॉग पर आने के लिये आपका बहुत बहुत धन्यवाद।इसी तरह हमारा मनोबल बढाते रहिये !